मंगलवार, 17 जुलाई 2018

AJAWAIN PLANT

                                 अजवाइन का पौधा

                 अजवाइन एक झाड़ीनुमा वनस्पती  है।जो  मसाला और औषधी दोनों के काम आता है। पौधा छोटा सुंदर तो होता ही है ,साथ ही पत्ती  भी बहुत काम का होता है।इसका फल (वीज )छोटा ,भूरा ,ओवेल आकार का होता है। अजवाइन को सब्जी में बघारने में काम तो लिया ही जाता है ,साथ ही सेंक कर भी खा सकते है बहुत ही पाचक होता है।पत्ता भी स्वादिष्ट होता है पकोड़े में भी डाल सकते है। बेसन का कुछ भी बनाओ उसमें पत्ते को काट कर डालने से बहुत ही अच्छा फ्लेवर हो जाता है।
  दो साल हुआ अजवाइन का पौधा लगाए ,बहुत ही सुन्दर हरा -भरा हो गया है। अजवाइन का दाना तो अभी तक नहीं आया है पर पत्ता बहुत काम आरहा है। उसे ही देख कर खुशी मिलता है। दाना जब आएगा तब आएगा।



  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें