बुधवार, 30 नवंबर 2022

#SANT#DARSHAN#MUSEUM#HADSI

                         संत दर्शन म्यूजियम हदसि 
                संत दर्शन म्यूजियम पुणे से घंटे भर की दूरी में हदसि के मुलसी गावं में है। पुरे म्यूजियम में करीब 1200 मूर्तियां है। पूरा म्यूजियम गुफा थीम में बना हुआ है। यहाँ महादेव -नंदी ,गणेश -पार्वती तो है ही इसके अलावा हमारे सारे देवी देवता ,संत ,महात्माओं की मूर्तियों को बहुत ही शानदार तरह से बनाया गया है। कहीं कोई भक्तिन चक्की पीस रही है और भगवान से बात कर रही है , तो कही रुक्मणी कुएं से भक्त के लिये जल भर रही है ,कहीं भक्त माँ -बाप का सेवा कर रहा है और भगवान दरवाजे पर खड़े भक्त को पुकार रहे है। कहीं कृष्ण जी ग्वाल बाल के साथ गईयां चरा रहे है। 
                  पुणे जाने से एक बार हदसि में संत दर्शन म्यूजियम जरूर देखना चाहिए बहुत ही सुंदर बड़ा और अपने धर्म से जुड़ा होने के कारन मन मोह लेता है। यहाँ पार्किंग में ही रेस्टुरेंट भी है ,बहुत ही सुन्दर और बड़ा बिठ्ठल -रुक्मी का मंदिर भी है। यहाँ बच्चों के लिये जिपलाईन  ,बोटिंग और वाटर पार्क भी है। 













                   
                     
       

             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें