गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

#PRATI#BALAJI#MANDIR#PUNE

                          प्रति बालाजी मंदिर पुणे 

         प्रति बालाजी मंदिर महाराष्ट्र के पुणे से 60 किलोमीटर की दूरी में पुणे बैंगलोर हाईवे में केतकावल में असली तिरुपति बाला जी की हूबहू नक़ल है। तिरुपति बाला जी मंदिर की प्रतिकृती है ईसलिए प्रति बाला जी मंदिर नाम पड़ा।वेंकटेश्वर चैरीटेबल ट्रस्ट ने 1996 -2003 तक इस मंदिर का निर्माण 27 करोड़ लगा के किया था। यहाँ भगवान की मूर्ति से लेकर लकड़ी का काम सब बालाजी का नक़ल है। यहाँ तक की पूजा का विधि -विधान ,प्रसाद ,दर्शन -आरती सब कुछ बालाजी मंदिर जैसा है।बहुत ही सूंदर और भव्य है। यदि तिरुपति नहीं जा सके तो यहाँ का दर्शन भी एकदम वैसा ही माना जाता है। पुरे मंदिर में हमारे सभी हिन्दू देवी -देवताओं की प्रतिमाएं है और उनका पूजा वैसे ही किया जाता है। घूमने देखने से थोड़ी देर के लिये आदमी भूल जायेगा की हम पूना में है। मंदिर के आसपास होटल ,रेस्टुरेंट ,धर्मशाला सभी कुछ है। तीर्थ यात्री के लिये सभी सुविधा यहाँ पर है।  








  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें