बुधवार, 23 नवंबर 2022

#PANCHVATI#NASHIK

                       पंचवटी   नाशिक 

            पंचवटी महाराष्ट्र के नाशिक शहर में एक पवित्र तीर्थ स्थल है।

1 - गोदावरी किनारे राम कुंड है जो की रामायण काल से जुड़ा है। राम जी अपने वनवास काल में यहाँ स्नान और अपने पिता का तर्पण किये थे।रामकुंड में ही हर 12 साल में कुम्भ मेला भी लगता है। रामकुंड के सामने कपालेश्वर  शिव मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां शिवलिंग है पर नंदी नहीं है। पंचवटी एक दम बनारस की गलियों जैसा है। यहाँ बहुत से मंदिर है। 

2  -सीता गुफा -माना जाता है की सूर्पनखा के नाक कटने के बाद राक्छसों से  सीता को बचाने के लिये राम जी ने रातो रात एक गुफा का निर्माण किया था। जो की काफी सकरा सीढ़ी नुमा है जिसमे सीता जी को छुपाया था। गुफा के चारो तरफ 5 वट का पेड़ है इसलिए इस जगह का नाम  पंचवटी पड़ा। गुफा के अंदर झुक कर बैठ कर खसकते हुए जाना पड़ता है। अंदर राम सीता की मूर्ती है , और अंदर एक शिवलींग भी है।गुफा के अंदर जाना भी बहुत ही रोमांचक टूर जैसा  है। गुफा में सीता जी बहुत दिन तपस्या और आराधना करी थी इसलिए इस जगह में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

3  -काला राम मंदिर ,गोरा राम मंदिर -मान्यता है की रामकुंड से मुर्तीया मिली थी जिसे पंचवटी में मंदिर बना कर स्थापित किया गया। मंदिर बहुत ही भव्य और प्रांगण भी काफी बड़ा है और भगवान काले रंग के पत्थर का है। मंदिर के प्रांगण में पांच पौधा वट ,पीपल ,आंवला ,वेल  और आम का लगा हुआ  है। 










  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें