रविवार, 27 नवंबर 2022

#AJANTA AND #ELLORA #CAVES

                          अजंता और एलोरा की गुफाएं 

            अजंता और एलोरा दोनों 100 किलोमीटर की दूरी पर है। फिर भी दोनों को एक साथ नाम लिया जाता है।1983 में दोनों को यूनेस्को ने  विश्व हेरीटेज का दर्जा दिया है।  

          अजंता-   अजंता महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बाघेर नदी के तट पर है.अजंता में 30 गुफाएं का समूह है जोकि घोड़े के नाल के आकार में है।सभी गुफा बौद्ध मठ है। जहाँ भगवान बुद्ध की जीवनी चित्रित किया गया है। हर गुफा में हॉल है जो की सत्संग-प्रवचन के काम आता था और साथ ही छोटे छोटे प्रकोष्ट ध्यान करने के लिये बना हुआ है। रंगीन चित्रकारी भी दीवालों में देखने मिलता है। 

एलोरा - एलोरा औरंगाबाद से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ 34 गुफाएं है। इसमें हिन्दू ,जैन और बुद्ध तीनो धर्मों के गुफा  है। ये गुफाएं 5 वीं से लेकर 10 वीं शताब्दी तक एक ही परिवार के वंशजों द्वारा बनवाया गया था। इन गुफाओं को बेसाल्ट की खड़ी चटानों को ऊपर से नीचे काटते हुए तराश कर बनाया गया है। एलोरा के प्रांगण में कैलाश मंदिर स्थितः है। जिसमे खुब बड़ा सा शिवलींग है।इसके अलावा चारो तरफ महाभारत , रामायण ,विष्णु पुराण, शिवपुराण आदि सब की कहानियां बहुत ही अच्छे से उकेरा हुआ है। 

     अजंता -एलोरा जाने से गाईड जरूर करना चाहिए तभी सारा धार्मिक चित्र का वर्णन अच्छे से समझ आएगा। सत्तर प्लस वालों को थोड़ा मुश्किल होगा बहुत ही चढ़ाव और  उतराव सीढ़ियां वगैर के कारन कठिन है पर बहुत ही इंट्रेस्टींग भी है। ऐसे ही वर्ल्ड फेमस नहीं हुआ है।









   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें