मंगलवार, 29 नवंबर 2022

#PAWANA#DAM#LONAVALA

                                     पावना डैम 

            पुणे जिले में लोनावाला से 25 किलोमीटर की दूरी पर पावना नदी पर पावना बांध है।पिम्परी चिंचवाड़ म्युनिस्पल के अंडर में डैम की देख भाल होती है। यहाँ रात रुकने के लिये बहुत सारे रिसोर्ट ,होटल आदि है। मुम्बई और पुणे से लोग बाग यहाँ पिकनिक मनाने आते रहते है। यहाँ डैम में बोटिंग कर सकते है। यहाँ कैंपिंग ,पैराग्लाडिंग ,ट्रैकिंग आदि भी कर सकते है। आसपास पुराना किला वगैरा भी है। 

नासिक से पुणे रोड से जाने पर ज्योतिर्लिंग ,अजंता ,एल्लोरा ,साईं मंदिर ,अष्ठविनायक आदि तो देखना होता ही है। इसके अलावा रास्ते में बहुत नया जगह भी देखने मिल जाता है। हमलोग को रास्ते में रात को पावना डैम में रुकना पड़ा। जंगल और पहाड़ के बीच में डैम के चारो तरफ का नजारा बड़ा ही सुन्दर था। हमलोग रात यहाँ रुके सुबह बोटिंग किये। डैम के चारो तरफ चिड़ियाँ ,जल पक्छी आदि को घूमते देखना बड़ा ही अच्छा लगा। 

 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें