शुक्रवार, 4 जून 2021

#SUCCULENT PLANT

                                   सुक्कुलेंट    गुद्देदार पौधा 

                   सुक्कुलेंट रेगिस्तानी पौधा है। इसे पानी कम और धुप ज्यादा चाहिए। इसकी पत्तियां मोटी और मांसाल होती है। ये अपने पत्तियों में पानी जमा कर के रखती है और वही पानी पौधा को फलने फूलने देता है। सुबह का तेज धूप इसे पसंद है। पर बहुत लू वाली गर्मियों में पौधा ख़राब हो जाता है।पानी हफ्ते में एक बार देना पौधा के लिये काफी होता है। इसकी पत्तियां मिट्टी में टूट कर गिरती रहती है। कुछ दिनों बाद उसमे जड़ आजाता है  और फिर से नया पौधा बन कर तैयार हो जाता है.पौधा की उचित देख भाल और उसकी वेराइटी के अनुसार पौधा 3 -4 साल से लेकर 25 -50 -100 साल तक की  उम्र होती है। जितना पुराना पौधा होगा उतना घना और खूबसूरत होता है और उसमे फूल भी खिलता है। मेरा पौधा 10-12  साल पुराना हो गया है।  एक से अनेक पौधा तैयार हो गया है ,और उसमे साल में एक बार फूल भी आ जाता है। कुन्नूर का मौसम इसे शूट करता है। रायपुर में लगाते है पर रायपुर का मौसम इसे रास नहीं आता है पौधा में रौनक नहीं रहता है।








   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें