मंगलवार, 29 जून 2021

#BRUGMANSIA#ANGEL'S TRUMPET

                 एंजेल्स   ट्रम्पेटस 

                 एंजेल्स ट्रम्पेट सोलेनेसी परिवार का धतूरा कुल का पौधा है। झाड़ी नुमा जंगली पौधा है। इसकी पत्तियां रोयेंदार और फूल कुप्पी नुमा लटकता हुआ होता है। देशी छोटा पौधा 3 फ़ीट और जंगली 6 -20 फ़ीट ऊँचा होता है। सफ़ेद ,लाल ,पीला ,गुलाबी ,ऑरेंज आदि रंगो में इसके फूल आते है। फूल की बनावट के कारन एंजेल्स ट्रम्पेट इसका नाम पड़ा। वैसे देशी धतूरा का फूल हल्का सफ़ेद नीला लिये होता है और शंकर जी को चढ़ाने के काम आता है। 

     पहाड़ में बड़ा वाला पौधा ही देखने मिलता है जो की फूलो से भरा रहता है। सजावटी पौधे के रूप में बगीचे में लगा सकते है पर पहाड़ में हर जगह अपने से होते रहता है और जंगल का शोभा बढ़ाता है। एशिया ,ऑस्ट्रेलिया ,साउथ अमेरिका आदि देशों में पाया जाता है। डच नेचुरलीस्ट ब्रुगमांस के नाम पर इस पौधे का नाम ब्रोगमेंसिया पड़ा। शाम को फूलों से भीनी भीनी खुशबु आती है।फूल करीब करीब साल भर खिलते ही रहता है। कुन्नूर में जिस भी मौसम में आये है हर बार ही फूलों से लदा ही मिला है।  पौधा दवाई बनाने के काम भी आती है। 




 

2 टिप्‍पणियां: