रविवार, 6 जून 2021

#EMILIA SONCHIFOLIA #HIRANKURI

                          एमिलिआ  सोँचिफोलिआ 

                                          हिरंकुरी 

               हिरंकुरी एक जंगली पौधा है। एशिया के आलावा करीब -करीब पूरी दुनिया में पाया जाता है। अपने आप फूल का बीज गिरते रहता है और नया पौधा तैयार होते रहता है। पौधा बहुत ही छोटा होता है इसकी स्टेम लम्बी सीधी होती है स्टेम में नीचे की ओर की पत्तियां पतली और लम्बी होती है और ऊपर जाते तक एकदम छोटी होती जाती है। एकदम ऊपर में ही फूल उगता है। है तो जंगली पौधा ऐसे ही होते रहता है और सूखते रहता है ,पर चीन ,वियतनाम आदि देशों में इसकी पत्तियों को खाने और फूलो से दवाई बना कर घरेलु उपचार में उपयोग किया जाता है।फूल  वैगनी ,लाल ,नीला ,पीला आदि रंगो में होता है। कुन्नूर की वादी जंगल पहाड़ के बीच होने के कारन यहाँ तरह -तरह का जंगली पौधा बगैर सेवा किये देखने मिल ही जाता है।  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें