सोमवार, 14 जून 2021

#LANTANA#PUTUS

                  लैंटाना    पुटुस 

        पुटुस का पौधा एक जंगली बेरी का झाड़ीनुमा पौधा है। यूरोप से अमेरिका और एशिया मे फैला है। पोर्तुगीस द्वारा गोवा से पुरे भारत में पुटुस का पौधा फैला। इसका पौधा ३-4 फ़ीट का होता है और हल्का नीला वैगनी रंग का गुच्छे में इसका फूल होता है। इसकी बेरी बहुत ही छोटी -छोटी गुच्छे में होती है। कच्चे मे हरे रंग का और पकने पर काले रंग का हो जाता है। बचपन से ऐसा ही पुटुस का पौधा देखे थे और पका बेरी तोड़ कर खाये भी थे। पर अब नर्सरी में हाई ब्रीड का छोटा और अनेक रंग वाले फूल वाला पुटुस का पौधा आसानी से मिलता है.कुन्नूर में अनेक रंगो वाला 12 -15 फ़ीट ऊँचा वाला पुटुस का पौधा देखने मिला। जिसमे बारोहमास फूल खिलता ही रहता है और बंदरो के खाने के काम,और चिड़ियों के फूलों के रस सेवन के काम में भी आ जाता है।ऑरेंज ,वैगनी,पीला ,नीला आदि रंगो वाला फूल देखते ही बनता है। पौधे की खासियत  भी बहुत ही अच्छा है गर्म प्रान्त हो या ठंडा दोनों जगह फलता फूलता रहता है।






  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें