बुधवार, 9 अक्तूबर 2019

COONOOR KA DURGAPUJA

                     कुन्नूर का दुर्गापूजा

      पुरे भारत में नवरात्री का पर्व मनाया जाता है। हर प्रान्त में अलग नाम और अलग तरीके से मनाते है पर मनाते जरूर है। बंगाल में दुर्गापूजा ,गुजरात में डांडिया ,दक्षीण भारत में गोलुपूजा,आयुध पूजा इत्यादी अलग नाम से देवी का पूजा करते है।
  इस बार कुन्नूर में होने के कारण यहाँ का दुर्गापूजा भी देखने मिला। कुन्नूर में दो जगह पूजा होता है। वह भी एकदम बंगाल के तरीके से देवी माँ के पुरे परिवार के साथ पूजा देखने मिला। बहुत ही शानदार तरीके से पूजा ,आरती वगैरा देखे, प्रसाद भी खाये। पर टाटा का पूजा का बहुत याद आया। टाटा में हर साल परिवार ,रिश्तेदार और मित्रों के साथ पूजा देखने का आदत था। खिचड़ी का भोग खाना आरती देखना ,सिन्दूर खेला,दुर्गा विसर्जन  इत्यादी नहीं मिला। अब इसका भी आदत डालना होगा।पर यहाँ बहुत ही शांत -एकांत वातावरण में पूजा देखना अच्छा ही था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें