बुधवार, 16 अक्तूबर 2019

#8TH#MARKET#WELLINGTON#COONOOR

                                        कुन्नूर  घाटी में हाट बजार

      बजार बहुत तरीके का होता है। हाट बजार ,संडे मार्केट ,मंगल बजार या फिर हर शहर में छोटा बड़ा वहाँ का बजार। कुन्नूर के वादी में एक बड़ा ही इंट्रेस्टींग बजार हर महीने के दूसरे रविवार को लगता है। बजार का नाम भी बड़ा ही इंट्रेस्टींग है ,8 TH मार्केट।हर महीने का  दूसरा रविवार को लगने वाला हाट बजार , भले ही 8 -9 -10 किसी भी दिन हो पर बजार का नाम 8 TH मार्केट है। कुन्नूर का  वेलिंग्टन एरिया मिलिट्री वालों का है और वहाँ मिलिट्री वालों की परिवार रहता है। उनका हमेशा तबादला भी होते रहता है.ज्यादा महँगा सामान तबादले के बाद ख़राब भी हो जाता है।  इसलिए वहाँ पर हर महीना ये बजार भरता है। बहुत ही सस्ता और अच्छा समान बिकता है। जिससे मिलिट्री वाले खरीदे और तबादला के बाद पछतावा भी नहीं रहे। कम कीमत होने के कारण आराम से अपने घर ,परिवार के जरुरत का समान वे खरीद लेते है।
        सस्ता इतना की कोई भी दाम सुन कर एकबार तो चौंकेगा ही। साड़ी 100 रूपया ,शर्ट 50 का ,कोट -स्वेटर ,पर्दा ,चादर ,कम्बल ,शॉल ,जूता -चपल ,गृह्स्ती का कोई भी सामान अंचार हर समान 50 से 100-200  के बीच में मिल जायेगा। मिलिट्री वालों के लिये सरकार रेट फिक्स रखी है।मिलिट्री वालों के अलावा  कुन्नूर के लोग भी  बजार से कुछ भी खरीद सकते  है। इतने महंगाई के ज़माने में सरकार की ये पहल हमारे सोल्जर के परिवार के लिये बहुत ही सराहनीय कदम है।
    बचपन में मनिहारी वाला गली -मुहल्ले में ठेले में कई तरह का समान बेचता था, और आवाज देता था हरेक मॉल 6 आना। और हमलोग उसका इंतजार करते थे की चूड़ी लेंगे बाली लेंगे या कुछ भी समान इतना सस्ता लगता था। कुन्नूर का 8TH मार्केट घूम और देख कर अपना बचपन याद आगया।
   जगह भी सुन्दर मौसम भी सुहाना घाटी के बीच वादी का इतना सुन्दर और सस्ता बजार वास्तव में देखने योग्य है।


    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें