शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

RAMOJI FILM CITY

                         हैदराबाद की सैर

             हर बार रायपुर से कुन्नूर आते जाते हैदराबाद हो कर आना जाना पड़ता है। एयरपोर्ट से फ्लाईट चेंज किये और आगे बढ़ गए ,पर सिटी जाना ही नहीं हो पाता था। 15 -20 साल पहले एक बार आये जरूर थे ,पर ज्यादा कुछ घूमे नहीं थे। इस बार आखिर मौका मिल ही गया ,3 -४ दिन खूब घूमे। इस बार श्री शैलम  और रामोजी फिल्म सिटी घूमने का सोच कर रखे थे।
         हैदराबाद एयरपोर्ट से सीधे श्री शैलम ही गए वहाँ  अच्छे से घूमे दर्शन किये ,फिर रात्री विश्राम के बाद वहाँ से सुबह 5 बजे चल कर रामोजी सुबह 10 बजे पहुँचे।
 
                                      रामोजी फिल्म सिटी

               हैदराबाद में 1666 एकड़ में रामोजी फिल्म सिटी फैला हुआ है। दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टुडिओ काम्प्लेक्स होने के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है। तेलगु फिल्म प्रोडूसर रामोजी राव ने 1996 में इस फिल्म सिटी का निर्माण करवाया था। नेचुरल और आर्टीफीसीएल अट्रैक्शन वाला ये अम्यूसमेंट पार्क है। करीब एक मिलीयन टूरिस्ट साल भर यहाँ आते है।
       रामोजी फिल्म सिटी इतना बड़ा है की एक साथ बहुत सारा फिल्म का अलग -अलग लोकेशन में शूटिंग होते रहता है। पुरे कैम्पस में एक तरफ जहाँ जंगल ,पहाड़,पुराना पेड़ -पौधा ज्यों का त्यों है। वहीं शुटींग के लायक एकदम मॉर्डन वेलमेंटेन मुग़ल गार्डन ,जापानी गार्डन ,बोन्साई गार्डन ,गुफा ,झरना इत्यादी है। साथ ही बहुत ही सूंदर रंग बिरंगी देशी -विदेशी  चिड़ियों का पार्क ,तितलीयों का पार्क भी है।
   कैंपस में एक से बढ़कर एक सेट बना हुआ है। ताजमहल ,गेटवे ऑफ़ इंडिया ,बुलंद दरवाजा ,टेम्पल चर्च ,एयरपोर्ट ,हॉस्पिटल ,थाना ,जेल, रेलवे स्टेशन ,ट्रेन ,महाभारत का सेट ,बाहुबली का सेट इत्यादी। जरा भी नकली नहीं लगेगा।यहाँ तक की चांदनी चौक हो या सब्जी मार्किट हो या बंगाली मार्केट जैसा सीन वैसा शूट करलो।  विदेशी सेट भी एक से बढ़कर एक था। लगेगा की लंदन घूम रहे है की न्यूयार्क ऐसा ऐसा सेट बना था।
       फिल्म सिटी घूमने का इंतजाम भी बहुत ही अच्छा था। सुबह 11 से शाम 5 बजे घूमने का टाईम है। एक बार टिकट ले लो तो फिर उनका बस ही अंदर लेजाता है। जगह -जगह पाईंट बना है वहाँ उतरना पड़ता है ,वहाँ घूमो -देखो फिर उनका बस दूसरा पाईंट ले जाता है,सैकड़ो बस इसी काम में लगा हुआ है।जगह -जगह शो भी चलते रहता है। घूमने देखने के अलावा बच्चों का मनोरंजन का भी बहुत सारा गेम भी कैम्पस में है।सब जगह घुमा कर बस  वापस 5 बजे गेट में छोड़ देता है। वैसे जिसे वहाँ रात रुकना हो तो होटल्स भी है लेकिन थोड़ा महँगा है।
        आज से करीब 25 -30 साल पहले अमेरिका का हॉलीवुड यूनीवर्सल स्टुडिओ  देखे थे और देख कर बहुत ही आश्चर्ज हुआ था की ऐसा भी होता है। पर रामोजी देख कर बहुत ही प्रसन्ता हुआ की ये तो अमेरिका से भी बड़ा अच्छा सुन्दर अपने देश में बन गया। पहले टिकट जरा महंगा लगा पर पूरा पार्क घूमने के बाद लगा की फिल्म सिटी घूमना वर्थ था।  किसी को पार्टी फंक्सन करना हो तो उसका भी इंतजाम है। पहले से ग्राउंड बुक करवाना पड़ता है।हैदराबाद आने पर एक बार रामोजी फिल्म सिटी जरूर देखने लायक है।









  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें