बुधवार, 12 दिसंबर 2018

HYDERABAD KI SAIR

                  हैदराबाद की सैर

                तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। इसे निजाम और मोतियों का शहर भी कहा जाता है। वैसे तो हैदराबाद प्राचीन और ऐतिहासीक नगर होने के कारण बहुत सी जगह घूमने और देखने लायक है। इनमें प्रमुख चारमीनार है ।
1 . चारमीनार -करीब 500 साल पहले  16 वीं  शताब्दी में  मोहम्द कुली  ने प्लेग मुक्त  हैदराबाद होने पर शहर के बीचो बीच में चार मीनारों  वाला भव्य बिल्डींग पारसी ,इस्लामिक और हिन्दू शैली में बनवाया। जो की चारमीनार के नाम पर जाना जाता है,और हैदराबाद का शान है। टूरिस्ट इसे देखने जरूर आते है।  चार मीनार के चारो तरफ लाढ बाजार है जोकि नग वाली  चूड़ियों के लिये प्रसिद्ध है।
2 . गोलकुंडा फोर्ट - शहर के किनारे पहाड़ के ऊपर 1143 ई में राजा रूद्र देव प्रताप ने एक गड़ेरिया के कहने पर यहाँ किला बनवाया। गोळा का अर्थ गड़ेरिया और कोंडा का अर्थ पहाड़ ,इसलिए इस किला का नाम गोलकुंडा फोर्ट रखा गया।किला 11 स्क्वैयर किलोमीटर में फैला हुआ है।
  कुतुबशाही वंश के राजाओं नेअलग -अलग काल में यहाँ राज किया गोलकुण्डा फोर्ट का पुर्न निर्माण करवाया। 16 वीं शताब्दी में औरंगजेब  के शासनकाल में उनके हाथ लगा फिर 17 शताब्दी से 1947 तक निजाम के वंशजो ने हैदराबाद में राज किया। अब तो गोलकुंडा फोर्ट खँडहर के रूप में है और टूरिस्ट आते है देखते है शाम को लाईट और म्यूसिक के द्वारा हैदराबाद का इतिहास बताया जाता है जिसे देखने टूरिस्ट आते है।
3 -सालारजंग संग्राहलय -सालारजंग संग्राहलय निजाम के सात पुश्तों के वस्तुओं का संग्राहलय है। निजाम के एक से बढ़ कर एक सामानो का कलेक्सन यहाँ देख सकते है। यहाँ का बेहतरीन सामानो में एक संगमर्मर का पर्दानशीन महिला का पुतला देखते ही बनता है।
4 हुसैन सागर झील -मानव निर्मित झील शहर के बीच में है जो की हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वाँ शहर को विभाजित करती है। झील के बीचों बिच 18 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा जिब्रालटर पत्थर के ऊपर स्थापित है। दूर से ही प्रतिमा दिखता है।झील हैदराबाद का शान है।
5 लुम्बिनी पार्क  -हुसैन सागर झील के किनारे लुम्बिनी पार्क है।लुम्बिनी पार्क से बोट द्वारा झील की सैर भी कर सकते है और फिर बोट से उतर कर बुद्ध प्रतीमा को अच्छी तरह से देख कर घूम कर वापस लुम्बिनी पार्क आना पड़ता है। लुम्बिनी पार्क में शाम को म्यूसिकल फाउंटेन और लेज़र शो भी होता है।
6 बिड़ला  मंदिर -बिड़ला मंदिर 2000 टन सफ़ेद संगमर्मर का ऊँचे पहाड़ पर स्थितःहिन्दू मंदिर है। काफी ऊंचाई में होने के कारण मंदिर से पूरा शहर और शहर से मंदिर दिखते रहता है। भगवान तिरुपति जी का मंदिर है। तिरुपति जैसा लाईन भी नहीं लगाना पड़ता है और दर्शन भी अच्छी तरह हो जाता है।
7 एकया स्टोर -नव निर्मित स्वीडिश होम  फर्नीचर स्टोर है। 13 एकड़ में 4 लाख स्क्वेर फ़ीट पर करीब 7500 आईटम स्टोर में एकसाथ देख सकते है। 2 -3 घंटा स्टोर घूमने में कैसे बीत गया पता ही नहीं चला।
8 . रामोजी फिल्म सिटी -जहाँ हैदराबाद पुराना शहर होने के कारण एक से एक पुराना ऐतिहासीक स्मारक देखने मिला। वहीं रामोजी जैसा एकदम अल्ट्रा मॉडर्न अम्यूसमेंट पार्क भी देखने मिला।
9 पैराडाइस रेस्टोरेंट -हैदराबादी दम बिरयानी केलिये फेमस पैराडाइस रेस्टुरेंट है  ,जो भी टूरिस्ट यहाँ आता है एकबार बिरयानी का लुफ्त जरूर उठाता है।
 तीन -चार दिन हैदराबाद खूब घूमे करीब -करीब देखने योग्य सब जगह घूम कर वापस आगये।











           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें