गुरुवार, 27 दिसंबर 2018

CHOW CHOW

                                             चाउ चाउ

              चाउ चाउ एक पीयर के आकर वाला सब्जी है जो की पहाड़ों में पाया जाता है। इसका आकर 10 -20 सेंटीमीटर होता है और पौधा लता में होता है। फल बड़े अकार का अमरुद जैसा दिखता है। फूल गुझो में होता है। कुम्हड़े के जैसा इसका फूल भी नर और नारी वाला होता है। लौकी जैसा लता में फल भरा होता है। बीच से काटने पर अंदर एक ही बीज होता है।
    कुन्नूर के बाजार में बहुत मिलता है। ये विटामीन C से भरा है। इसकी सब्जी एकदम लौकी जैसा खाने में लगता है। यदि नहीं बताये तो पता ही नहीं चले की चाउ चाउ का सब्जी है। वैसे तमिलनाडु में साम्बर ,पोरियल, चटनी ,कोट्टु इत्यादी बहुत प्रकार से बनाया जाता है। 15 -20 साल से कुन्नूर के बाजार में देखते थे पर कभी खाने -बनाने का मौका नहीं मिला था। इस बार एक मित्र के घर में बहुत हुआ तो खाने का मौका मिला।
    चाउ चाउ का मूल स्थान वैसे लातिन अमेरिका के पहाड़ी इलाका है। वहाँ से मेक्सिको हो कर सारी दुनिया में फैला है। भारत के दार्जीलिंग ,तमिलनाडु के पहाड़ी इलाका ,नेपाल आदि जगहों में इसकी फसल बहुत अच्छी होती है। खाने में टेस्टी ,बनाना और पौधा लगाना भी बहुत आसान तथा विटामीन से भरपूर है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें