रविवार, 14 जनवरी 2018

SRI JAGANNATH MNDIR

                                 श्री जगन्नाथ मंदिर

             बहुत दिनों से पूरी जाने का मन था ,घूमना का घूमना और भगवान का दर्शन भी कर लेते। पर संजोग ही नहीं बैठ रहा था। वैसे तो पूरी बहुत बार जाना हुआ है। शायद इसलिए प्रोग्राम नहीं बन पा रहा था। फिर सोचे पूरी नहीं तो क्या रायपुर में इतना बड़ा सुन्दर जगन्नाथ जी का मंदिर है वहीं फिर से चलते है। पर बोला जाता है की जब तक भगवान का बुलावा नहीं होता है तब तक दर्शन भी नहीं होता है। रायपुर का भी मंदिर जाने का सोचते हुए महीना बीत गया तब जाकर कल अचानक प्रोग्राम बना और जा पाए।
      त्योहार वार में मंदिर जाने पर भीड़ के कारन दर्शन भी ठीक से नहीं हो पाता है। कल सादा दिन था अच्छे से पूरा मंदिर घूम -घूम कर दर्शन कर लिये। मन प्रसन हो गया।




























कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें