शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

CHRYSANTHEMUM

                         बगिया में सेवंती की बहार

                 थंड के मौसम में बहुत प्रकार की रंग -बिरंगी फूलों की बहार बगीचे में होती है। इस बार सेवंती की बहार गार्डन मेंहै।   छोटी बड़ी रंग बिरंगी सेवंती का फूल क्यारी का शोभा बड़ा रही है। आखिर पाँच महीने का मेहनत रंग लाया। दिसम्बर और जनवरी में इसकी छटा देखते ही बनती फरवरी से जून तक रख कर भूल जाओ ,फिर जैसे ही जुलाई में बरसात शुरू हुआ की फिर से कटाई -छटाई कर के पौधा रोपना पड़ता है। पौधा को रोपना फिर सही खाद ,दवाई डालना उसके बाद उचित जगह में फिर से रोपना तब जाकर दो महीना फूल का मजा मिलता है।एक -एक पौधे में सैकड़ों फूल खिलता है। जब फूल सूख जाता है तो फिर ऊपर से कटींग कर कहीं उचित जगह में पाँच महीने के लिये संभाल कर रखना और उसका देख भाल करते रहना पड़ता है।
      वैसे सेवंती का मूल स्थान चीन है वहीं से एशिया और यरोप में फैला है। ग्रीक भाषा में क्रिसैंथेमम का अर्थ स्वर्ण पुष्प होता है। सेवंती के पौधे में भी कम पानी और ज्यादा धूप हो तब ही ज्यादा फूल खिलता है। शरद रितु में बगिया में बहार ला देता है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें