सोमवार, 8 जनवरी 2018

MARY GOLD FLOWER

                       गेंदा फूल का बहार

             गेंदा का फूल बहू उपयोगी है। जहाँ दो महीना गार्डन का शोभा बढ़ाता है ,वहीं पूजा में हो या सजावट करना हो फूल तो काम में लिया ही जाता है इसके आलावा औषधीय गुणों से भरपूर है। फूल पत्ता सभी दवाई बनाने के काम आता है।
     वैसे गेंदा का मूल स्थान मेक्सिको है वहीं से पुरे दुनिया में फैला है। आज कल हम जो गेंदा लगाते हैं वह अफ्रीकन और फ्रेंच गेंदा ही होता है। वैसे पुरे साल इसकी खेती होती है और फूल बाजार में उचित मूल्य में बिकता है। बरसात में बीज लगा कर फिर नवंबर में पौधा तैयार हो जाता है और दिसंबर -जनवरी में बाग -बगीचे में गेंदा का बहार देखते ही बनता है।हर क्लाइमेट इसे सूट करता है इसलिए पुरे देश -प्रदेश में वहाँ के मौसम अनुसार लगाया जाता हैऔर फूल का आनंद लिया जाता है , बस महीना अलग हो ता है.
  अब तो संक्रांत के बाद रायपुर में जहाँ गर्मी शुरू हुआ की फूल सुखना शुरू और बीज रखो अगले साल का इंतजार करो। अभी तो फूल का आनंद ले रहे है।






  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें