बुधवार, 5 अक्तूबर 2016

GUDDIYA PUJA

                                                                  गुड़िया  पूजा 

                         नवरात्री का त्यौहार ऐसा है की पुरे भारत में मनाया जाता है। है तो देवी का त्यौहार पर हर स्टेट में अलग नाम अलग तरीके से मानते हैं। बंगाल में जहाँ दुर्गा पूजा धूम -धाम से मनाया जाता है ,वहीं गुजरात में गरवामनाया जाता है और डांडिया जोर शोर से करते हैं। तो कहीं देवी के 9 रूप का 9 दिन व्रत रख कर नवरात्री मनाया जाता है।
        इसी तरह साऊथ इंडियन खास कर मद्रासी लोग गुडिया पूजा करते हैं। पुरे 9 दिन घर में सुंदर तरीके से गुडिया सजा कर पूजा करते हैं और एक दूसरे के घर जाते हैं रोज अलग तरीके का प्रसाद चढ़ाते हैं। और फिर साल भर संभाल कर रख देते हैं। हमलोग भी बचपन में गुडिया पूजा का इंतजार करते थे और अपने मद्रासी मित्रों के घर जाते घूमते और प्रसाद खाकर आते थे। खास कर प्रसाद में चना ,छोले ,लोबिया वगैरा उबाल कर नारियल डाल कर बनाया जाता था। वो भी दिन क्या थे अब तो गुडिया पूजा देखने भी नहीं मिलता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें