रविवार, 9 अक्तूबर 2016

AYUDHA PUJA

                                                             आयुध पूजा 

            साऊथ इंडिया में नवरात्री के नवमी को अस्त्र -शस्त्र का पूजा होता है। इस बार सोमवार 10 तारिख को पड़ा है। हमलोग जैसे विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर को करते है वैसे ही यहाँ कार ,औजार ,सारे वाहन और ऑफीस में सरस्वती जी,गणेश और देवी माँ  की पूजा की जाती है। हमारे कुन्नूर ऑफिस में भी हुआ। यहाँ चना का प्रसाद ,गन्ना लाई बतासा वगैरा चढ़ाया जाता है। कुछ दिवाली ,कुछ विश्वकर्मा पूजा की तरह आयुध पूजा होता है। पूजा के बाद सारे वाहन के चक्के के सामने नींबू रख कर उसके ऊपर से एक साथ सारे वाहन को गुजारा जाता है। जिसके पीछे कारन ये होता है की सारे अलाबला टल जाये। देखने में भी बड़ा अच्छा लगता है। 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें