गुरुवार, 6 अक्तूबर 2016

SIDDHAGIRI SHIRDI SAI BABA TEMPLE IN YEDAPALLI , COONOOR

                                                 साईं बाबा मंदिर कुन्नूर 

                कुन्नूर के पास सिद्धगिरी पर्वत में शिरडी के साईं बाबा का मंदिर बना है। चारो और घाना जंगल होने के कारन बड़ा ही मनोरम नजारा दिखता है। मंदिर छोटा सा है पर बड़ा ही शांत  एकांत वातावरण होने के कारन बहुत ही अच्छा लगता है। 2 -3 साल ही हुआ है इसे बने हुये। 7 .6 फ़ीट मार्बल का मूर्ती है ,और मूर्ती के सामने स्वमभू शिवलींग भी है। मंदिर के प्रांगन में पंचमुखी हनुमान ,विष्णु ,कृष्ण और देवी माँ का भी छोटा छोटा मूर्ती भी है।
        कल गुरुवार साईं जी का दिन होने के कारन विशेष पूजा अर्चना और आरती भी था। हमको भी जाने का मौका मिल गया ,वैसे पहले भी गये थे पर फिर मौका मिला और जाकर शिरडी के साईंबाबा का दर्शन कर लिये। शिरडी तो जाना नहीं हो पाया यहीं सही।वैसे टाटा का साईं मंदिर भी बहुत ही अच्छा है। जब मौका मिलता है जरूर जाते हैं। 


  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें