मंगलवार, 3 नवंबर 2015

SOUTH AFRICA MAIN JUNGLE SAFARI

TUE,3 NOV
                                       दक्षिण अफ्रीका में जंगल सफारी 
          सन   2014 में अफ्रीका के केन्या ,तंजानिया ,स्वाजीलैंड होते हुये दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग और डरबन घुमते हुए मॉरीसस होते हुये वापस आना हुआ।2000 के पहले तक अफ्रीका घूमना मुस्किल ही था गोरा और कला रंग भेद बहुत था ,अंग्रेजों के ज़माने से सबों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था। गांधीजी भी बहुत संघर्ष करे थे और बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था। जो भारतीय भी उस समय में गए थे वो भी गुलामों का जीवन ही बिताते थे पर अब खास कर दक्षिण अफ्रीका में सब देश के टूरिस्ट आते है और घूमते हैं। 
  दक्षिण अफ्रीका के डरबन और जोहानसबर्ग बहुत ही अच्छा लगा डरबन जहाँ समुन्दर के किनारे होने के कारन वहीं जोहानसबर्ग गोल्ड माईन और वाईल्ड लाईफ जंगल सफारी के लिये अच्छा लगा। गोल्ड माईन में लिफ्ट से सुरंग के अंदर जाकर देखना और समझना नया ही एक्स्पीरियंस था। 
   जोहानसबर्ग से क्रूजर पार्क रोड द्वारा तीन दिन का सफर बहुत ही रोमांचक रहा।वैसे तो अपने देश गुजरात के गिर ,कान्ह किसली हो या बांदी पुर हर जगह में खुले में जानवर देखने मिल ही जाता है। चाहे हाँथी ,हरीन ,बाइसन ,शेर अलग अलग स्टेट का अलग जानवर। जू में भी जानवर पर अफ्रीका के जंगल में जंगल लॉज़ में रहना और अफ्रीकन जानवर जिराफ ,जेब्रा ,शेर हाँथी वगैरा देखना बड़ा अच्छा लगा। बचपन में पड़ते थे यहाँ घना जंगल है। यहाँ आकर देखते है ये क्या बाबुल का कांटा वाला पेड़ है और जिराफ बड़े मजे से खाता है। जब हमारी टूर गाईड घूमते हुये एक पोईंट ले गयी  बोली अब यहाँ से हैवन (स्वर्ग )देखो। हमसब वो सीन देखते रह गए खुब गहरा खाई जंगल ,पहाड़ और झरना। वह क्या सीन था जंगल घुमना सफल हो गया।
   डरबन में भारतीय मूल के बहुत लोग मिले जो की बिहार के थे और 3 -4 पीढ़ी से वहीं है। वे लोग आज भी एक दम शुद्ध हिन्दी बोलते है   और तीज ,त्यौहार ,खाना पीना पहनावा सब हिन्दुस्तानियों की तरह ही रहते है। उनसे मील कर बात करके अच्छा लगा। वास्तव में बहुत ही सुन्दर देश है। 
अभी हमारे देश में स्वाजीलैंड के राजा अपने 15 रानी ,30 बच्चों और 100 कर्मचारी के साथ आये। टीवी में समाचार देख कर अपना स्वाजीलैंड का यात्रा याद आगया। छोटा पर सुन्दर देश था ,पर गरीबी बहुत है। राजा का महल में होटल है ,एक महल कैसीनो है जो है सब राजा का। टूरिस्ट से उनका देश चलता है। आवो होटल में रहो ,कैसीनो में पैसे खर्चो और जाओ। ऐसा देश का राजा  नवाबीऔर शान पुरे कुनबे को लेकर चले है एक मीटीँग अटैंड करने। 














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें