गुरुवार, 3 सितंबर 2015

SRI NARAYANI GOLDEN TEMPLE

THU,3 SEP

                                                                        श्री पुरम् 

                                                            श्री नारायणी गोल्डन टेम्पल 

             श्री नारायणी टेम्पल दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक टेम्पल है। यह दक्षिण भारत के बेल्लूर के पास है। नारायणी मंदिर चेन्नई से 150 कि.मी.और बैंगलोर से 200 कि.मी.की दूरी पर स्थित है। मंदिर में 1. 5 टन सोना लगा हुआ है। मंदिर के चारों तरफ पहाड़ है। मंदिर में एक सरोवर भी है जिसे सभी प्रमुख पवित्र नदियों के जल से बनाया गया है। इस सरोवर को सर्वतीर्थम कहते हैं। मंदिर के चारो तरफ सुन्दर -सुन्दर फूलों की क्यारी है। 
 सन 2000 में मंदिर की नींव रखी गई थी और सन 2007 में बन केर तैयार हो गया। मेन मंदिर के अंदर जाने के लिये तारे के आकर का रास्ता बना हुआ है जिसे स्टार पाथ कहते हैं। स्टार पाथ से मंदिर का परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुँचना होता है।स्टार पाथ के दोनों ओर सुन्दर विचार लिखा हुआ है। हमें मंदिर देखने का अवसर मिला और बहुत अच्छा लगा। यदि आपको कभी तिरुपति या वेल्लूर जाने का मौका मिले तो आप भी अवश्य दर्शन करें। नजदीकी स्टेशन कटपट्टी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें