रविवार, 13 सितंबर 2015

HAPPY BIRTHDAY BABA

MON,14 SEP                                                           जन्म दिन हमारे बाबा का 
                      आज बाबा का 89 वां जन्म दिन है। बाबा अब 90 साल में कदम रख रहें हैं। उनके ऊपर सिम्पल लिविंग हाई थिंकिंग एकदम फिट बैठता है। उम्र के इस पड़ाव में भी काफी एक्टिव है। बाबा डॉ ,लेखक ,गार्डनर ,कुक सभी हैं और अपना सारा जिम्मेदारी सम्भाल रहें है। 
 बाबा का एक 60 साल पुराना हॉबी स्टाम्प कलेक्सन भी है। उनके पास 10 वो हजार स्टाम्प है उनके कलेक्सन में 200 से 300 साल पुराना स्टाम्प है। नेता जी का आजाद हिन्द फौज वाला जो सिंगापुर मे बना था वो हो या अंग्रेजों का भारतीय सैनिक का शांति संदेश वाला हर प्रकार का स्टाम्प मिल जायेगा। आज भी स्टाम्प एक्जीवीसं में पार्ट लेते हैं। 
आज हम यदि कुछ लिखना पढ़ना या गार्डनिग का शौक रखते है तो वह सब बाबा के ही कारन। बाबा ही एक दिन बोले अब बहुत हो गया अब कुछ अपने लिये भी समय दिया करो। पहले तो हम समझे नहीं बाबा क्या बोल रहे है जब हम पूछे क्या हुआ बाबा बोले इतना देश -विदेश घूमती रहती हो कुछ लिखती क्यों नहीं। हमबोले हम क्या और कैसे लिखे बाबा बोले जो देखो अछा लगे लिख दो। बस तब से करीब 6 -7 साल होगया लिखना शुरू करदिये। सचमुच माँ बाप ही अपने बच्चों के अन्दर का प्रतिभा पहचानते है माँ बाप का जगह कोई नहीं ले सकता उनसे बड़ा कोई शुभ चिन्तक नहीं हो सकता। हम ख़ुसनशीब है की आज भी हमारे सिर पर माँ बाबा का हाँथ है भगवान उनको स्वस्थ रखे मेरी यही प्रार्थना है। 



2 टिप्‍पणियां: