बुधवार, 16 सितंबर 2015

MY GRANDSON RAGHAV

SEP,17 THU                                                            राघव  का जन्मदिन 

           मेरा दूसरा नम्बर का पोता राघव का आज जन्मदिन है। रायपुर से मेरा अधिकतर बाहर आना जाना लगा रहता है इस कारण  हम राघव के जन्मदिन में नहीं रह पाते है ,पर इस बार रायपुर में होने पर अच्छा लग रहा है। 
   है तो 11 -12 साल का पर खुब तेज और एक्टिव है। पढ़ाई -लिखाई में तो तेज है ही पर खेल -कुद ,कराटे ,तैरना ट्रैकिंग सब में आगे रहता है। इसलिए स्कूल से 10 में 10 नम्बर हर चीज में मिलता है। ऐसे होनहार बालक की दादी होने पर हमको गर्व है।
 अब जन्मदिन है तो कुछ तो गिफ्ट बनता है पर समझ नहीं आता है क्या दें। आजकल के बच्चे इतने होशियार होते हैं की जो चाहिए नेट खोले और ऑनलाइन शॉपिंग कर लिये। आशीर्वाद के अलावा कुछ समझ नहीं आता है। ऑनलाइन शॉपिंग हमको भी सीखा दिया अब जब 2 -4 महीने मे कोई साड़ी पसन्द आया आर्डर करदेते है घर बैठे मिल जाता हैवैसे आजकल के बच्चे जरा संकोची भी होते हैं कुछ मांगना पसंद नहीं करते हैं ,हमलोग छोटे थे तो माँ -बाप से तो काम दादा -दादी ,चाचा -चाची परिवार का  कोई भी सदस्य हो उनसे मांग लेते थे कोई संकोच नहीं करते थे। ।
       चलो कोई बात नहीं हर जमाना में अलग तरीका  राघव   जहाँ रहे  खुब पढ़े आगे बड़े खुब तरक्क़ी करे  हम बड़ों का आशीर्वाद तो है ही। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें