गुरुवार, 30 जुलाई 2015

BIRTHDAY BIG BOSS KA

THU,30 JULY

                                                     जन्म दिन बिग बॉस का 

                            आज घर के सबसे बड़े का जन्म दिन है। बड़ा होना माने सबसे ज्यादा जिम्मेदारी। एक तो कड़ी मेहनत से एक -एक पाई जोड़ कर इतना बड़ा एम्पायर खड़ा करना कोई मामुली बात नहीं है। रायपुर जैसी छोटे शहर में रहकर इतनी बड़ी सोच -समझ रखना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। 
कहावत -सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग -सादा जीवन उच्च विचार -रहे सादा निभे बाप दादा 
                 ये सारा कहावत इनके जीवन में एकदंम सही बैठता है। वोतो देश विदेश में नया -नया काम -धन्धा करने का शौक होने के कारण आज विश्व भर में भ्रमण कर पाये ,और इसी कारण हमको भी दुनिया की सैर करने का मौका मिल गया। अपने सारे  रिश्तेदारों को काम धन्दा करवा  कर बसाना भी  कोई मामूली बात नहीं है।अपने इसी गुण के कारण दिन दूना और रात चौगुना तरक्क़ी कर के बढ़ते गये। भले इस जनरेसन को ज्यादा सादगी नहीं भाता पर किया भी क्या जा सकता है। 
        बच्चे लोग केक कटवा ही देते है ,बहु लोग गिफ्ट भेज ही देती है। नहीं -नहीं करके जन्म दिन हँसी खुशी से मनही जाता है।  

           











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें