TUE,7 JULY
                                         जन्म दिन  राजेश बेटा का
                   आज राजेश का जन्म दिन है। देखते -देखते दिन ऐसे बीत जाता है बस यादें ही रह जाता है। आज एक -एक कर 40 साल पुराना सब बात याद आरहा है। बच्चे कितने भी बड़े हो जाये माँ बाप के लिए वह छोटा बच्चा ही रहता है। राजेश बहुत ही कमजोर पैदा हुआ था। राजेश के बाबा राजेश के लिये बहुत ही चिंतित रहते थे। उस जमाना में प्यार करने का डंग भी अलग होता था। घर में लड़का होने पर समाज में शकर बटाया जाता था। राजेश के बाबा भी एक बोरी शकर लाकर रखे थे की लड़का होगा तो बैंड बाजा के साथ घर -घर शकर बटबायेंगे। पर राजेश बहुत कमजोर हुआ तो सब प्रोग्राम को कैंसिल कर दिए। बोले पहले कुछ तंदुरुस्त हो जाये तब खुब धूम -धाम से छठी बरही सारा प्रोग्राम करेंगे। जब राजेश 6 महीने का होगया तब खूब धूम धाम से प्रोग्राम करे सब बहिन बेटी को बुलाना लेनदेन करना सब कुछ हुआ। 
               आज के जैसा मोबाईल का जमाना नहीं था नहीं तो खुब सारा फोटो भी रहता जो कुछ है भी वह रायपुर में अलबम में है। राजेश को उसके बाबा तिलगोजा और अंजीर रोज जरूर खिलाते थे। कहीं सुन लिये थे की ये सब खिलाने पर बच्चा तंदुरुस्त होता है। हमलोगों को तो कुछ आयडिया ही नहीं था न नेट का जमाना की सर्च किया आईडिया मिलजाए। बड़ेलोगों का अनुभब ही काम आता था। अब तो राजेश खूब बड़ा बिजनेस मैन बन गया है खूब नाम कमा रहा है ,देखकर अच्छा लगता है। बालबच्चेदार हो गया है ,सपरिवार राजी खुशी रहता है। 



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें