गुरुवार, 2 जुलाई 2015

17 WEDDING ANNIVERSARY

THU,2 JUL

                                                   शादी की सालगिरह

              आज राजेश शीतल की शादी की सालगिरह है। दिन कैसे निकल जाता है ,देखते -देखते 17 साल शादी का हो गया पता ही नहीं चला। कहाँ लड़की खोज रहे थे अब बल -बच्चे वाला हो गया ,लगता है कल की ही तो बात है। बहू सही घर से आये तो घर स्वर्ग बन जाता है ,नहीं तो घर नर्क बनने में देर नहीं लगता है। हम खुशनसीब हैं की हमारा परिवार सुखी है। हमें अच्छे घर की पली -पलाई  बेटी बहू के रूप में मिली है।
            भगवान दोनों की जोड़ी बनाये रखे। दोनों सपरिवार सुखी और खुश रहें। हमारा आशीर्वाद हमेशा राजेश के परिवार को है। अब तो बच्चे भी बड़े हो गए हैं और काफी समझदार हो गये हैं। अभी तो स्कूल गए हैं शाम को केक काटने का प्लान बनायें हैं। मम्मी -पापा को सरप्राईज देंगे। वैसे तो बहु भी आज बहुत कुछ स्पेशल पकवान बनवा रही है। राकेश ज्योति लोगों की कमी हमलोग महशूस कर रहे हैं। दो घर होने पर कोई पर्ब




त्यौहार यहाँ कुछ वहाँ होता है। चलो बच्चे जहाँ भी रहें सुखी और खुशी रहें हम बड़ों को और क्या चाहिये।आज पुर्णिमा का चाँद भी निकला  और सुबह एक नया फुल भी मिला   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें