सोमवार, 13 जुलाई 2015

MY COMPUTER TEACHER

TUE,14 JULY

                                                        मेरा कम्प्यूटर गुरु 
                                                 51 वां ब्लॉग हमारे गुरूजी के नाम 

        आज हम अपना 51 वां ब्लॉग यदि लिख रहें हैं तो बस सिर्फ और सिर्फ मेरा कम्प्यूटर गुरु राकेश और  राहुल के कारण। हम दोनों का बहुत ही आभारी हैं। राहुल का जिद और राकेश का मेहनत के कारण ही हम कुछ सिख सकें हैं। राहुल को तो हम एकदम मना ही कर दिये थे। 40 -50 साल हो गया है पढ़ाई छोड़े अब हम कइसे सिख पाएँगे ,और कुछ सीख भी जायेंगे तो हमारे क्या काम आएगा। हम तो एक घरेलू गृहणी हैं ,मोबाईल और कम्प्यूटर दोनों मेरे क्या काम आएगा। पर राकेश जबरदस्ती मोबाईल और कम्प्यूटर सिखाया।
   जब थोड़ा बहुत कुछ सीख गये तो राहुल ब्लॉग बना दिया और ब्लॉग लिखना सीखा दिया। अब बोला अब आप कुछ भी मन करे लिखा करिये ,हम बोले लिख कर होगा क्या इसको पढ़ेगा कौन हम नहीं लिख पायेंगे। फिर भी डरते -डरते 1 -2 लाईन लिखना शुरू किए। 
           एक दिन राकेश बोला आप जब ब्लॉग लिखते हैं तो सिर्फ सेव मत करिये इसे पब्लिश भी करिये। डरते -डरते पब्लिश भी करने लगे 2 -4 लाइक भी मिलने लगा ,हिम्मत भी बड़ा ,अब आसपास जो भी दिखे कुछ अच्छा लगे लिखना  शुरु कर दिये।रायपुर हो या कुन्नूर दोनों जगह में बहू -बेटा हो या नाती -पोता सब के सब एक दम एक्सपर्ट हैं जब भी कुछ भी प्रॉब्लम हो तो सब हाजिर रहते है ,तुरन्त प्रॉब्लम सॉल्व हो जाता है। और हम आगे बडे जाते है। हम अपने परिवार के सब लोगों का भी बहुत आभारी हैं नहीं तो हम इतना कुछ नहीं कर पाते।
       अपना 5 1 वां ब्लॉग समाप्त करके एक बार फिर अपना नटखट और चुलबुला गुरु राहुल को सलाम और बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद। 

     

                          

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें