मंगलवार, 26 मार्च 2019

RUSSI MODI CENTRE FOR EXCELLENCE

                                   रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सेलेंस

                    रोम के स्तंभो एवं इजिप्ट के पीरामिड से संवारा गया सेंटर फॉर एक्सेलेंस जमशेदपुर का लैंड मार्क बन गया है। चाहे टाटा स्टील के अतिथी हों या स्कूली बच्चे या आम नागरिक सभी के देखने लायक है रूसी मोदी सेंटर।
     1933 में सेंटर बन गया था। यहाँ तीन बड़ी -बड़ी गैलेरी है। जहाँ टाटा स्टील एवं जमशेदपुर की प्रसिद्ध विरासत को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है।टाटा जी का बचपन से लेकर पुरे परिवार का हर अवसर का चित्र भी लगा हुआ है।  यहाँ कंपनी का हाथ से लिखा हुआ ब्रिटिश काल का लाइसेंस से लेकर सारा दुर्लभ दस्ताबेज को बहुत ही संभाल कर रखा गया है।एक बहुत ही नायाब पेंटिंग भी है जिसे किसी भी एंगल से देखने पर उसमे जे र डी की छवि दिखती है। कैम्पस के अंदर हॉल भी है जहाँ सेमिनार ,वर्कशॉप आदि कार्यक्रम होते ही रहता है। कैम्पस में एक लाइब्रेरी भी है ,जिसमे मैनेजमेंट ,कंप्यूटर से लेकर विभिन्न छेत्रों से सम्बन्धित पुस्तके भी है। यहाँ 17 राष्ट्रीय संगठनों की स्थानीय इकाई को एक -एक ऑफिस दिया गया है। इनमे CII ,चार्टर्ड अकॉन्टेंड इत्यादी संगठनों के भी ऑफिस है।
       जुबली पार्क के गेट से लगा होने के कारण बरबस अपने ओर ध्यान खींच ही लेता है। हर बार टाटा जाने पर सोचते थे की एक बार जाकर देखना चाहिए पर जाना ही नहीं हुआ। इस बार टाटा जाने पर जब बाबा बोले की जमशेदपुर के बारे में लिखो तो फिर क्या था बाप -बेटी चल पड़े रुसी मोदी सेंटर देखने।देख कर लगा इतने दिनों से अभी तक क्यों नहीं देखे थे। सही में बिना संजोग के कुछ नहीं होता है।
  










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें