गुरुवार, 8 मार्च 2018

WOMEN'S DAY

                       अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

        8 मार्च को देश -विदेश में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर देश में अलग -अलग तरीके से मानते है। पर इसकी शुरुआत 1908 में 15 हजार महिलाओं ने न्यूयार्क में अपने हक के लिये मार्च निकला था। एक साल बाद महिला दिवस घोषित किया गया। कालरा  जेटकिन ने 1910 में कोपेनहेगन में 17 देशों की 100 महिलाओं के कॉन्फ्रेंस में महिला दिवस मानाने का सुझाव दिया। 1975 से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी गयी तब से इसे सेलीब्रेट किया जाता है। 1917 में युद्ध के दौरान रूस की महिलाओंने शांति के लिये हड़ताल किया था उस दिन 8 मार्च था। इसलिए तब से सारे दुनिया में 8 मार्च को ही महिला दिवस मनाया जाने लगा।
          मजे की बात तो ये है 8 मार्च को ही हमारा शादी का शालगिरह पड़ता है। इस बार होली के बाद हुआ। घर में बहु- बेटा ,बेटी- दामाद, नाती -पोता सब लोग थे तो होली मिलन, शादी का सालगिरह और महिला दिवस सभी एक साथ मन गया। रायपुर की महिलाओं के साथ भी केक काटकर सेलीब्रेट करने का मौका मिला।परिवार मिलन भी होगया।  हँसी खुशी 46 वां साल भी बीत गया।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें