शनिवार, 31 मार्च 2018

HAPPINESS ALL AROUND US

                        JACARANDA  FLOWER   नीला गुलमोहर

                                 जकरण्डा फूल वैसे तो साउथ अमेरिका का फूल है। लेकिन भारत समेत करीब -करीब  सारे दुनिया में पाए जाने वाला पेड़ है।मार्च -अप्रील महीना में इसकी छठा देखने लायक होती है। जिस प्रकार  लाल गुलमोहर में अप्रैल में लाल -लाल फूल  से पूरा पेड़ ढका रहता है वैसे ही जकरण्डा के पेड़ में नीला -नीला फूल से पूरा पेड़ ढक जाता है। 5 -15 मीटर ऊँचा इसका पेड़ होता है। ऑस्ट्रेलिया में तो नवम्बर -दिसम्बर महीने में जकरण्डा फेस्टीवल भी मनाया जाता है। वहाँ के मौसम के कारण नवम्बर में पेड़ में फूल फुल ब्लूम रहता है।
    पिछले साल  मार्च महीना में कुन्नूर में होने के कारन चारों तरफ जकरण्डा का बहार देखने मिला। जिधर नजर दौड़ाओ बस नीला -नीला फूल का बहार देखने मिला।फूलों का बहार देख कर दिल खुश हो गया। जब दिल खुश  तो मन प्रसन्न  , मन प्रसन्न तो चारो और खुशी ही खुशी।




         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें