गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

WATER CABBAGE PLANT ( PISTIA )

                      जल सलाद पत्ता (LETTUCE POND PLANT )


                जल सलाद पत्ता   अफ्रीका मूल का पौधा है। सवर्प्रथम नील नदी के पास विक्टोरिया लेक में दिखा था।गावँ वाले इसे सलाद जैसा  खाने में उपयोग करने लगे। वाटर कैबेज का पौधा जल में तैरता है, इसे एक्वेरियम में भी रख सकते है।  इसका पत्ता 10 इंच तक गोलाई में होता है। इस का पत्ता स्पॉंजी हरा होता है, पौधे में स्टेम नहीं होता है सीधे जड़ से निकलता है। जड़ सॉफ्ट छोटे -छोटे बाल वाला होता है। देखने में खूबसूरत और ज्यादा देख भाल भी नहीं करना पड़ता है। बस पीला पत्ता निकालना  पड़ता है और पानी टब में डालना होता है। बहुत पुराना होने पर पूरा टब खूबसूरत पत्तों से भरा कैबेज जैसा दीखता है इसलिए इसे वाटर कैबेज या लेटुस प्लांट भी बोला जाता है।
          आज से 5 -7 साल पहले ऊषा के घर में भिलाई में देखे थे। वहाँ से हमलोग लाकर छोटे छोटे प्याली में एक -एक लगाए थे। देखते -देखते पूरा प्याली छोटा पड़ गया था फिर बड़े प्लास्टिक के टब में डालना पड़ा इसका ग्रोथ बहुत तेजी से होता है। कुछ दीनो के बाद ठीक से देख भाल नहीं होने के कारण  पूरा पौधा ही गल कर ख़राब हो गया। अब फिर से एक महीना हुआ नया पौधा मिला तो उसे ठीक देख रेख में रखे है और तेजी से टब में फैल रहा है। 




       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें