गुरुवार, 22 मार्च 2018

WORLD WATER DAY

                                 विश्व जल दिवस

               पर्यावरण ,स्वास्थ्य ,कृषि और व्यापार सहित जीवन के विभिन छेत्रों में जल के महत्त्व की ओर लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिये, पूरे विश्व में 22 मार्च को जल दिवस मनाया जाता है। 1993 में सुयंक्त राष्ट्र की सभा के द्वारा इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने  का निर्णय लिया गया।नीले रंग की जल की बूंद की आकृति विश्व जल दिवस उत्सव का मुख्य चिन्ह है।
       जल है तो कल है पानी बचाना हमारा कर्तव्य है।   समय आगया है की  हम वर्षा का पानी अधिक से अधिक बचाने की कोशिश करें। बारिश की एक -एक बूंद कीमती है, इन्हे सहेजना बहुत ही आवश्यक है।  हमारे गावँ मोह्ल्लों के तालाब ,कुआँ और नदियाँ रख रखाव के बिना गायब होती जा रही है।
   आस का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ईश्वर से यही कामना है कि वह दिन कभी न आये जब इंसान को पानी की कमी हो, विज्ञान और पर्यावण के ज्ञान से मानव ने जो प्रगति की है उसे प्रकृती संरछण में लगाना जरूरी है।तभी हम जल बचाने में सफल हो सकेंगे।



  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें