मंगलवार, 9 मई 2017

KINGFISHER BIRD

                                                                किंगफिशर  

                 आज हमारे लिली पौंड में किंगफ़िशर आगई। वैसे तो पहले भी आती रहती थी और पौंड से मछली पकड़ -पकड़ कर उड़ जाती थी।भगाने से अमलतास के पेड़ में छुप जाती है। पेड़ में  भी खुब पीला  फूल खिला हुआ है।बस ऊपर से पौंड के मछलियों को ध्यान से देखती है और मौका मिलते ही झट से उतर कर मछली ले कर पेड़ में छुप जाती है। आज तो मेरे मोबाईल में कैद हो ही गई। पौंड के फौवारा में बैठी ध्यान से मछली देख रही थी ,मेरे फोटो लेते ही उड़ कर पीले फूलों के बीच छुप  गई।लुका छिपी देख कर मजा तो आरहा था ,पर भगाना भी जरूरी था। आखिर हमारी रंग बिरंगी मछलियाँ  जो चुरा रही थी। जिनी ,जॉनी ने भौंक -भोँक कर आखिर भगा ही दिया।



  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें