शुक्रवार, 12 मई 2017

GUAVA

                                                               अमरूद 

                                  अमरुद है तो बहुत आम फल ,घर -घर में पाया जाने वाला।इसका  पेड़ बहुत बड़ा होता है। थंड   के दिनों में बहुत फल होता  है। आज कल तरह -तरह का हाईब्रीड पौधा मिलता है जो बारो  मास फलता फूलता है। हमारा सीडलेस खूब बड़ा 30 साल पुराना  पेड़ है जो की पुरे मुहल्ले को खिलाता है। साल भर का एक छोटा सा अमरुद का पौधा है जिसमे दो अमरुद लगा है।अभी तो इतना गर्मी का मौसम है फिर भी फल हुआ है तो लगता है थंड के मौसम में अच्छा फल देगा। 
        अमरुद भी औषधीय गुणों से भर पुर है। पेड़ का छाल हो या पत्ती या फल सभी बहुत से  बीमारी में काम आता है। जाने अनजाने में  ये भी एक अच्छा फल का पेड़ लग गया। शोभा का शोभा ,फल का फल ,गार्डन का रौनक और छोटी -बड़ी चिडियों का बसेरा।  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें