शुक्रवार, 26 मई 2017

GOLDEN SHOWER TREE

                                                                  अमलतास 

                             अमलतास का फूल भीना -भीना सुंगध वाला पीले झुमर जैसा शोभाकर पेड़ है। भारत में करीब -करीब हर जगह पाया जाता है। मार्च -अप्रैल में पूरा पत्ता झड़ जाता है और पीले फूलों की माला से सज जाता है। साल में एक बार ही होता है पर महीना भर रौनक रहता है। रोड के किनारे लाईन से लगा हो तो फूलों का बहार देखते बनता है।
                    अमलतास भी औषधीय गुणों से भरपूर है। पेड़ के छाल से लेकर पत्ती हो या फूल हो या इसकी फळी वाला बीज ,सब अलग -अलग बीमारी के इलाज के काम में आता है। इन्हीं से दवाई बनाई जाती है। जब सारे फूल झड़ने लगते है तो इसमें हरे रंग की मुनगा जैसा एक फिट लम्बा  फल्ली आना शुरू हो जाता है। दिसम्बर -जनबरी तक फल्ली पक कर काले रंग का हो जाता है और फिर जब मार्च -अप्रैल में फूल खिल जाता है तब फल झड़ना शुरू हो जाता है। विदेशों में इस फल्ली का बहुत मांग है इससे दवाई बनाते हैं ,हमारे देश से दवाई कम्पनी में दवाई बनाने के लिये विदेश  बहुत भेजा जाता है।
         वैसे थाईलैंड का राष्ट्रीय फूल है और वहीं से फैला भी है। हमारा गर्म   देश है इसलिए यहाँ ये अच्छी तरह फलता -फूलता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें