रविवार, 23 अप्रैल 2017

WORLD BOOK DAY

                                                               विश्व पुस्तक दिवस 

                             विश्व पुस्तक दिवस हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है। यूनेस्को द्वारा 23 अप्रैल ,1995 में इसकी शुरुआत हुई थी। इसे विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के नाम से भी जाना जाता है। पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती है। पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती है। इस अवसर पर जगह -जगह पुस्तक मेला और ज्ञान वर्धक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है। 
           वैसे आज कल पुस्तक तो छपते रहती है पर पढ़ने वाले बहुत कम हो गए है। हम बहुत लक्की है की हमारे पास अच्छा भला छोटा सा ही सही एक लाईब्रेरी है। बाबा के कारण कुछ लिखने पढ़ने का आदत पड़ गया। आज बाबा 91 वें साल की उम्र में भी लिखते पढ़ते रहते है और उनका लिखा बुक भी छपता है और लोग पसंद करते है। 
         अब जब सब जिम्मेदरी से मुक्त हो गए है तो समय बिताने के लिये बाबा का दिया ये शौक बहुत काम आरहा है। नहीं तो समय भी बिताना मुश्किल हो।  आज मेरा ब्लॉग भी 203 हो गया। पता नहीं कैसे इतना कुछ लिख दिए। 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें