रविवार, 18 दिसंबर 2016

KATTERY PARK COONOOR

                                                        कटेरी पार्क 
        
           कल रविवार की छुट्टी ऊपर से धूप भी खीला था ,मौसम सुहाना था ,बस राजेश का मुड़ हो गया चलो नया जगह कटेरी पार्क घुमा दें। बस क्या था नेक काम में देर क्या करना ,हमलोग निकल पड़े पार्क देखने। कुन्नूर से 6 किलोमीटर की दूरी पर ऊटी हाईवे में जंगल ,पहाड़,झरना और चाय बागान के बीच में बहुत ही सुंदर पार्क बना हुआ है। करीब 5 एकड़ में बना है और जिसे हार्टीकल्चर डिपार्टमेंट देख रेख कर रही है। बहुत ही सुंदर लैंड स्केप, रंग  बिरंगे फूलों की क्यारी ,लॉन बस सब देखते ही बनता था। 
                 रोड से लगा पार्क ,पार्क के बगल में झरना बह रहा है, झरना और पार्क के बीच से ब्लू माउण्टेन ट्रेन गुजरती है जो की वर्ल्ड हेरीटेज ट्रेन है। मेटूपाल्यम से ऊटी जाती है बस नजारा देखते जाओ। 












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें