मंगलवार, 18 जून 2024

#SARVANA#MALAI#MURUGAN#TEMPLE#COONOOR

                       सर्वनामलाई मुरुगन मंदिर कुन्नूर 

              कुन्नूर के पहाड़ के ऊपर चायबागान और  सैकड़ों साल पुराना घने जंगल में भगवान कार्तिक का एक प्राचीन मंदिर है।  हमारे घर के ठीक सामने मंदिर दिखता है। मंदिर 6 किलोमीटर की दूरी में है। वहां तक कार से जाने के बाद 10 मिनट घने जंगल के बीच चढ़ाई में पैदल जाना होता है। वैसे पुजारी सुबह शाम पूजा करके जाते है ,पर अमावस्या ,पूर्णिमा और खास खास तिथी वार में स्पेशल पूजा ,अर्चना और अभिषेक होता है। वैसे पहले भी एडवेंचर टूर के नाम से 3 -4 बार पहाड़ चढ़ कर मंदिर जाना हुआ है।पर कल विषेश पूजा और अभिषेक में जाना हुआ और भगवान कार्तिक का स्पेशल श्रींगार और आरती देखने का  सौभाग्य मिला।अभिषेक में मूर्ति को जल , दूध ,दही ,घी ,शहद ,चन्दन ,हल्दी ,गुड़ ,गुलाबजल  आदि अनेक प्रकार से अभिषेक करके फिर श्रींगार किया जाता है। घना  जंगल होने के कारन जानवर भी बहुत आते है इसलिए पूरा एरिया फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अंडर में रहता है।कोइ ऐसे घूमने नहीं जा सकता है। सिर्फ मंदिर के समय ही वहां जा सकते है।  




  













                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें