शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

#KAIVALYA#DHAM#JAIN#TEMPLE#KUMHARI

                    कैवल्य धाम जैन मंदिर 

                   रायपुर के पास कुम्हारी में खारुन नदी के तट में कैवल्य धाम मंदिर स्थित है। यहाँ एक ही परिसर में चंद्रकार आकार में 29 मंदिर है। सफ़ेद मकराना पत्थर से बना शानदार नक्काशी की गयी है। बीच में बड़े मंदिर में भगवान आदिनाथ विराजित है और अगल बगल के मंदिर में 24 तीर्थंकर की प्रतिमाएं है। इसके अलावा भैरव ,और तीन देवी देवताओं की मूर्ति भी है। परिसर में साधु साध्वीयों के लिये आश्रम ,विश्राम गृह ,चिकत्सा केंद्र ,भोजनालय आदि भी है। पूरा परिसर 32 एकड़ में फैला हुआ है। पूरा परिसर का भव्यता देखते ही बनता है। 2008 में मंदिर बन कर तैयार हुआ है। मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। 29 मंदिर ऐसे परिसर  में कतार बद्ध है की सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूरा परिसर जगमगा जाता है। जैन के अलावा कोइ भी मंदिर जा कर दर्शन कर सकता है।








 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें