सोमवार, 24 जून 2024

#SIDHAGIRI#SHIRDI#SAI#BABA#TEMPLE#YEDAPALLI#COONOOR

                       साईं बाबा मंदिर एडापल्ली कुन्नूर 

          कुन्नूर के पास एडापल्ली गावं में, सिद्धगिरी पर्वत में, जंगल के बीच शांत एकांत वातावरण में  ,शिरडी के साईं बाबा का मंदिर है। मेन मंदिर में साईं बाबा का 7 फ़ीट ऊँचा मार्बल का मूर्ती है। मूर्ती के सामने स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। मंदिर बने करीब 15 साल हो गया है। मंदिर के प्रांगण में एक कृष्ण जी का धातु का बड़ा सा मूर्ती है। प्रांगण के चारो तरफ सारे देवी देवता विराज मान है। पंचमुखी हनुमान जी ,विष्णु जी ,लक्ष्मी जी ,श्री यंत्र ,रामदरवार आदि है। गुरुवार को विशेष पूजा ,अर्चना ,आरती आदि मंदिर में होता है और प्रसाद वितरण होता है।कुन्नूर से 10 मिनट ही लगता है आने में पर आने के बाद बहुत ही अच्छा लगता है।  








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें