मंगलवार, 29 अगस्त 2023

#KUSADASI#EPHESUS#BEACH#TURKEY

                       कुसादासी  टर्की 

      कुसादासी टर्की के एजियन तट पर एक बड़ा रिसोर्ट शहर है।कुसादसी एक बंदरगाह था , नाविक और व्यपारी लोगों के आने जाने के कारन हजारों साल पहले बहुत ही अच्छा समुन्द्र किनारे बसा हुआ था।रोमन काल में बहुत ही बड़ा शहर बसा था अब तो खँडहर ही रह गया है।माना  जाता है की वर्जिन मदर मैरी दुसरी शताब्दी में अपने जीवन के अंतिम समय यहीं बिताई थी। इसलिए इसे ईसाई लोग बहुत ही पवित्र शहर मानते है। अब तो टूरिस्ट उस काल का संरचना देखते है जो की बहुत कारीगरी से बना हुआ था। खुब बड़ा सा ओपन स्टेडियम,बड़ा  चौक ,पुरा प्लान सीटी ,बहुत कुछ था पर अब तो अवशेष ही रह गया है.रात को स्टेडियम में टूरिस्टों के लिये लाइट और म्यूजिक का प्रोग्राम होता है, जिसमे रोमन काल का सब इतिहास पता चलता है। खंडहर देख कर ही रोमन काल का भव्यता का पता चलता है। समुंद्र तट का आनंद ले कर टूरिस्ट चले जाते है।









     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें