शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

#AZERBAIJAN#GUBA#KHINALIG#KHIZI#CANDY#MOUNTAINS

                    BAKU TO GUBA 

                      बाकू से गुबा रोड ट्रिप 

          अज़रबैजान की राजधानी बाकू से गुबा रोड ट्रिप का आनंद ही एकदम अलग है। गुबा नार्थ ईस्टर्न में काकेशस की  पहाड़ी में बसा है। करीब 3 घंटा जाने में लगता है 8 घंटा का रोड ट्रिप हो जाता है। ऐसा यूनीक जगह है की बस देखते ही जाओ। रास्ते में जंगल ,पहाड़,घाटी ,चट्टान ,झरना ,नदी सब मिलेगा। बाकू सीटी से इतने नजदीक होने पर भी अलग मौसम और अलग तरह का सब कुछ। रास्ते में खीजी आता है एकदम गुलाबी चट्टान दूर दूर तक बस ऐसा नजारा प्रकृीती का खेल इसे कैंडी माउंटेन्स कहा जाता है।ग्राउंड वाटर ऑक्सीडेशन हो कर आयरन कंपाउंड का लेयर के कारन गुलाबी रंग का चट्टान है। आगे कुछ घंटे की दूरी में गछरस आता है जहाँ दूर दूर तक घना जंगल है. हरियाली ही हरियाली।कुछ घंटे बाद खिनालिग़ आता इतना खूबसूरत की बस देखते ही रह जाओ। ऊँचा ऊँचा पहाड़ लग रहा की आसमान छुएगा।कल कल करती पहाड़ी नदी और झरना। दूर दूर तक घास का मैदान। छोटा छोटा बस्ती। रास्ते भर टेम्परेचर भी एकदम अलग। नार्मल से अधिक से लेकर बहुत ज्यादा ठंडा।जैसे जैसे आगे बढ़ने पर साल स्वेटर पहनते जो जाओ और जैसे जैसे वापस आते आते स्वेटर उतर जायेगा।  सब मिला कर बहुत ही खूबसूरत ट्रीप रहा।मजा आगया।     











 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें