सोमवार, 21 अगस्त 2023

#CAPPADOCIA#HOT AIR BALLON #TURKEY

                             कप्पाडोसिया  में हॉट एयर बैलून की रोमांचक सवारी 

             कप्पाडोसिया तुर्की के एशियाई भाग में है। कप्पाडोसिया विशिष्ट चट्टान और सुन्दर गर्म हवा वाले गुब्बारे के लिये जाना जाता है। गुब्बारा साल भर उड़ता है पर मौसम ठीक होना चाहिए। सूर्योदय के पहले उड़ाया जाता। सुबह 3 -4 बजे सभी होटलों से टूरिस्टों को लेकर उड़ान के जगह में ले जाकर जमा करते है।चाय ,नास्ता कराते है।  फिर हर बैलून में 25 लोगो को चढ़ाते है। सूर्योदय तक सारा गुब्बारा तैयार हो जाता है।फिर एक साथ करीब 150-160 गुब्बारा आसमान की ओर बढ़ना शुरू होता है। ऐसा सुन्दर नजारा देखते ही बनता है।करीब 800 मीटर  ऊपर जाने के बाद अलग अलग घाटी में गुब्बारों को ऊपर नीचे करते हुए दिखाते है।एक तरफ चन्द्रमा डूबना शुरू होता तो दुसरी तरफ सूरज उगते जाता है। नजारा देखते ही बनता है। सुबह 5से 6 बजे तक ऐसा ही चलता है। फिर जब नीचे आजाते है तब सबो का शैम्पीयन से स्वागत करते है और सर्टीफीकेट दिया जाता है।7 बजे सुबह तक होटल पहुंचाते है।कप्पाडोसिया कम से कम तीन दिन का प्रोग्राम बना कर आना चाहिए,यहाँ  बहुत सा घूमने और देखने का जगह है।   










    





 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें