बुधवार, 23 अगस्त 2023

#UNDERGROUND#CAVE#CITY#TURKEY

                 भूमिगत गुफा शहर टर्की 

               टर्की के नवेशीर प्रान्त में एक डेरिंकूयु शहर है। शहर जमीन के अंदर भी है और जमीन के ऊपर भी है।इसलिए इसे अंडर ग्राऊंड मल्टीलेवल सीटी कहा जाता है।  यह करीब 2500 साल पुराना है.हजारों हजार साल पहले यहाँ ज्वालामुखी फूटने से पुरे सीटी में लावा ही लावा हो गया था। हजारो साल में लावा ठंडा हुआ और फिर जगह जगह चिमनी के आकार का संरचना बन गया। 1963 तक किसी को पता नहीं था की इस संरचना के अंदर मानव भी किसी ज़माने में रहते थे। 1963 में एक आदमी अपनी मुर्गी ढूंढ़ने सुरंग में गया तब पता चला की यहाँ मानव रहते थे। किसी ज़माने में लोग यहाँ दुश्मनो से बचने के लिये छुप कर रहते थे। गुफा के अंदर रसोई ,पूजा घर ,बाथरूम ,कुआँ ,अस्तबल आदि के निशान है। गुफा के अंदर दरवाजा नहीं होता था। बड़े बड़े पत्थरों से गुफा का मुहँ बंद किया जाता था। आज टूरिस्ट को दिखाने कई गुफा को खोला गया है। अब पुरे सीटी में बड़े बड़े गुफा को काट केर होटल बना दिया गया है। होटल में पंखा ,AC ,हीटर की जरुरत नहीं पड़ती है। रूम के बहार कैसा भी मौसम हो गर्मी सर्दी पर रात को रूम में ठंडा हो जाता है। पुरे सीटी के होटल बहार से गुफा दिखेगा और अंदर से बहुत सूंदर सब सुबिधा वाला। क्लब ,हॉल, रेस्टुरेंट ,स्पा सब है। पुराना सभ्यता का कल्चरल प्रोग्राम रात को गुफा के अंदर दिखया जाता है। हॉट एयर बैलून से सीटी का नजारा देखते ही बनता है। 





 














 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें