सोमवार, 19 सितंबर 2022

#TASHKENT#UZBEKISTAN

                         ताशकंद   उज़्बेकिस्तान 

               ताशकंद उज़्बेकिस्तान की राजधानी है। कजाकिस्तान के बॉर्डर से लगा हुआ है। ताशकंद आने के पहले तक बस इतना जानते थे की ताशकंद में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी कानिधन हुआ था। पर यहाँ आकर घूम कर बड़ा अच्छा लगा ,और अपने भारतीय होने पर गर्व भी हुआ। यहाँ पर शास्त्री जी के सम्मान में एक चौक का नाम शास्त्री स्ट्रीट रखा गया है , और वहां शास्त्री जी का मूर्ती भी है। किसी से भी शास्त्री चौक के बारे में पूछो तो वो रास्ता बता देगा।यहाँ के लोग बालीवुड के भी दीवाने है। बालिका वधू सीरियल बहुत पसंद से देखते है।यहाँ पर टाटा का बनाया हुआ एक बहुत ही आलीशान होटल भी है। जिसमे एक इंडियन रेस्टुरेंट भी है जिसका नाम राजकपूर है।रेस्टुरेंट में राजकपूर के फिल्म का गाना बजते रहता है और दिवाल  में उनके परिवार के लोगों का फोटो भी है। उनलोगो ने बताया की राजकपूर के बेटे लोग इस देश में आने पर भोजन करने इस रेस्टुरेंट में आते। ये सब देख और सुन कर अच्छा लगना स्वभाविक है।   

               उज़्बेकिस्तान आने के पहले तक लग रहा था की कहाँ मुस्लिम देश घूमने जा रहे है।पर समरकंद और ताशकंद घूम कर यहाँ के लोग से मिल कर बहुत ही अच्छा लगा। यहाँ के लोग साफ सूथरे ,पढ़े  लिखे है। यहाँ पर्दा प्रथा ,तीन तलाक भी नही है। महिलाये आजादी से घूम सकती है। मस्जिद और मदरसा जा कर नमाज पढ़ सकती है। महिला और पुरुष में कोइ भेद भाव नहीं है। पुरे देश में साफ सफाई इतना है की देखते रह जाओ ,लगेगा की यूरोप के किसी देश में घूम रहे है।

               आमिर  तैमूर के शासन काल के बाद सोवियत रूस के राज्य का हिसा होने के कारन यहाँ का रहन सहन ,बात व्यवहार सब एकदम रूस जैसा है। अब स्वतंत्र देश हो गया है। भले ही चंगेज खां और आमिर  तैमूर के वंशज है। इस देश में आमिर तैमूर  को बहुत ही इज्जत से देखते है। म्युसियम ,संग्राहलय ,मस्जिद सब आमिर का है। चौक में बड़ा सा मूर्ती है । यहाँ का चौरसू बाजार भी बहुत ही अलग तरह का है।जैसे हमारे देश में हाट बजार ,सब्जी मंडी वगैरा होता है वैसा बहुत ही सुन्दर साफ सुथरा चोरसू बजार है। सब मिला कर इतना लगा की यदि घूमना हो तो जब तक तान कंट्री नहीं देखो तो कुछ नहीं देखा। लोग यरोप अमेरिका ही ज्यादा घूमते है पर हमारे पड़ोस में इतना अच्छाघूमने का देश है पर हमलोग यहाँ नहीं आते है। हम बहुत खुश किस्मत है की हमें देखने और जानने का अवसर मिला ,दूर भी नहीं है दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट है तीन घंटे में पहुंचा देता है।  

                                                       

                                                                                                                              

                                      




























     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें