गुरुवार, 1 सितंबर 2022

A MEMORABLE BIRTHDAY WITH MY GRANDSON

                                  राहुल के संग यादगार जन्मदिन 

                    जन्मदिन तो हर साल आता जाता रहता ही है। पर इस साल हमारे लिये बहुत ही खास था। अपने पायलट पोते राहुल के साथ आसमान में मनाने का मजा ही कुछ और था। दुबई के रस अल  खैमाह के अपने अल जजीरा फ़्लाइंग क्लब में टू सीटर प्लेन में दादी पोता आसमान की सैर पर निकल पड़े। आधे घंटे का ही फ्लाइट था, पर ऊपर से एक तरफ दरिया एक तरफ रेत ,अल हमरा बीच ,बीच के किनारे किनारे एक से बढ़कर एक होटल और रिजॉर्ट का नजारा ,आसमान में सूर्यास्त का नजारा देखते ही बन रहा था।लोग दुबई आते है पर दुबई ,अबुदाबी ,शारजाह वगैरा घूम कर चले जाते हैं। रसल खैमह वगैरा घूमने नहीं आते है। राहुल के कारन हमलोग का यहाँ घूमना हो गया।  पोता  प्लेन उड़ा रहा और दादी बैठ कर नजारा देख रही है ।टू सीटर प्लेन होने के कारन एक राउंड दादी को एक राउंड बाबा को आसमान का सैर करवाया। बोला है अगले साल आना तो थोड़ा बड़ा प्लेन में एक साथ  सैर कराएँगे।   मेरा बर्थडे गिफ्ट इससे अच्छा हो ही नहीं सकता था। फिर हमलोग रेस्टुरेंट में डिनर का मजा लिये। 71 जन्मदिन यादगार बन गया।


                                                    


















    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें