शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

#ALMATY#KAZAKHSTAN

               अल्माटी कजाकिस्तान का एक बहुत ही सुन्दर हरा भरा जंगल ,पहाड़ ,नदी ,झरना वाला शहर है। इसके अलावा यहाँ घूमने के लिये मेन सिटी के बीच में  यहाँ का ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल बहुत ही शानदार है। एमुन्समेन्ट पार्क यहाँ का ग्रीन मार्किट आदि । इसके अलावा यहाँ शहर में ही कोक -टोबे पार्क भी है जिसमे केबल कार से ऊपर से नीचे ले जाते है जहाँ से पुरे शहर का नजारा बहुत ही सुन्दर दिखता है।

           शिमबुलाक माउंटेन अल्माटी सीटी से काफी दूर पहाड़ में है, जो की ठण्ड में वर्फ से ढंका रहता है। यहाँ जाना भी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है। अल्माटी जाने से यहाँ जरूर जाना चाहिए। नीचे से ऊपर केबल कार में ले जाते है जो की बहुत ही हाईट में होने के कारन दो बार केबल बदलना पड़ता है। केबल बदलते बदलते ऊपर जा कर नजारा देख कर वापस फिर केबल बदल बदल कर नीचे वापस आना होता है। रास्ते में जगह जगह रेस्टुरेंट भी है। सुस्ताते खाते पीते नजारा देखते शाम तक वापस आते हो जाता है। लगता है की स्विजरलैंड घूम रहे है अल्माटी का कश्मीर भी बोल सकते है। ऊपर पैराग्लाडिंग ,ड्रोन तरह तरह का पहाड़ में खेल करते है। यहाँ भी टेंट हाउस (युर्टस )बना हुआ था। जिसे होटल के बदले यहाँ रुकना हो वो पहले से बुकिंग करवाते है।

       सब मिला कर अल्माटी आना घूमना देखना समझना बहुत ही अच्छा रहा।   





 

                                  YURTS(TENT HOUSE)












                                                   SHYMBULAK MOUNTAIN






  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें