गुरुवार, 22 सितंबर 2022

#NUR SULTAN#KAZAKHSTAN#ASTANA

                 नूर -सुल्तान मध्य एशिया के कजाखस्तान देश की राजधानी है। सोवियत संघ के समय से ही बहुत बड़ा और डेवलेप वेल प्लान शहर है। सोवियत रूस से अलग होने के बाद अस्ताना नाम पड़ा बाद में इस देश के शासक के नाम पर नूर -सुल्तान पड़ा। अब फिर से अस्ताना नाम होने वाला है। यहाँ के लोग रूस के अधीन थे इसलिए अब भी उसी तरह रहना और दूसरे मुस्लिम देश के तरह दकियानूसी नहीं है।ना तो परदा ,हिजाब ,बुरका आदि का झंझट है। महिलाओं को पूरी आजादी है।  पढ़े लिखे सभ्य लोग है। बहुत ही अच्छे समझदार ,मिलनसार ,हेल्पिंग नेचर के है। यहाँ ठण्ड के समय -50 डिग्री तक तापमान हो जाता है इसलिए यहाँ का भोजन भी मांसाहरी होता है ये लोग घोड़े के मीट ,और दूध ,दूध से बने व्यंजन खाने में प्रयोग करते हे।हमलोग भी घोड़े का दूध का पेय टेस्ट किये।घोड़े का दूध तो और कभी मिलेगा नहीं।  यहाँ के लोग बताये की भोजन के बाद लास्ट में एक कटोरी जरूर पीना चाहिए जिससे भोजन हजम होता है। 

      नूर सुल्तान में घूमने का बहुत जगह है। एक तो बैटेरेक यहाँ लिफ्ट से ऊपर ले जाते है वहाँ से पूरा शहर का नजारा देखा जाता। टूरिस्ट जरूर इसे देखने जाते है। ख़ान शतयर एंटरटेनमेंट सेंटर ,प्लेस ऑफ़ पीस ,हजरत सुल्तान मॉस्क ,संग्राहलय ,बाग  बगीचा  इत्यादी अनेक जगह देखने लायक है। 

             यहाँ ठण्ड होने के कारन ये लोग बड़ा ही सुन्दर गोल गोल सब सुविधा वाला टेम्परेचर कण्ट्रोल टेंट हाउस (यूर्ट्स ) बनाते है जो की  टूरिस्ट को एक्ट्रेक्ट करता है। टूरिस्ट इसमें छुट्टी मनाने आते है। किराया भी ठीक ही रहता है ,बहुत महंगा नहीं होता है। 

                           यूर्ट्स (टेंट हाउस )





बैटेरेक 



                      घोड़े के दूध का पेय 










 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें